
नीला समुद्र, सुनहरी रेत – अब होगा भव्य आयोजन। छठे एशियाई बीच खेलों का उद्घाटन 22 अप्रैल की शाम को चीन के हैनान प्रांत के सान्या के थिया हैच्याओ दर्शनीय स्थल स्थित याशा पार्क में होगा। 45 देशों (क्षेत्रों) के लगभग 1800 खिलाड़ी सान्या में एकत्रित हो चुके हैं, जो 14 स्पर्धाओं में 62 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। बीच हैंडबॉल स्पर्धा आज ही शुरू हो चुकी है। 'समुद्र-आकाश संगम' विषयक उद्घाटन समारोह समुद्र और रेत को मंच बनाकर एक अद्भुत तटीय दृश्य प्रस्तुत करेगा। सान्या मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है!