
युन्नान के मेंगल्येन में धूमधाम से मनाया गया जल छिड़काव उत्सव
12 अप्रैल को चीन के युन्नान प्रांत के मेंगल्येन में जल छिड़काव उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे पर जल छिड़ककर आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। मेंगल्येन, चीन-म्यांमार सीमा के निकट युन्नान प्रांत के पु'अर शहर में स्थित है, जो दाई, लाहू और वा जातीय समूहों की स्वायत्त काउंटी है। इस उत्सव में स्थानीय दाई, लाहू, वा और अन्य जातीय समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने जुलूस निकाला, गीत गाए और नृत्य किया। दुनिया भर से आए पर्यटकों के साथ मिलकर दाई पंचांग के 1388वें वर्ष के इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।