
स्थानीय समयानुसार 1 अप्रैल को, फिलीपींस में चीनी राजदूत चिंग छ्वान के नेतृत्व में चीनी दूतावास के राजनयिकों ने फिलीपींस के मनीला चीनी कब्रिस्तान का दौरा किया और मनीला में चीनी महावाणिज्यदूत यांग क्वांगशेंग आदि चीनी राजनयिकों और विदेशों में रह रहे चीनी शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिनकी वर्ष 1942 में जापानी आक्रमण के खिलाफ लड़ाई में जापानी सेना ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। फिलीपीन-चीनी जापानी विरोधी गुरिल्ला बलों के वंशजों और फिलीपींस में प्रवासी चीनी संबंधित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस स्मारक गतिविधि में भाग लिया।
(हैया)