
दक्षिण पश्चिम चीन के छोंगछिंग शहर की यूयांग काउंटी में स्थित छ्यानतांगथ्येन नामक सीढ़ीदार खेत इन दिनों अपने सुनहरे रूप में हैं। मंगलवार की सुबह कोहरे की हल्की चादर के बीच पीली सरसों के फूल और हरी मेड़ें ऐसा अद्भुत ग्रामीण नज़ारा पेश कर रही थीं कि फोटोग्राफरों और पर्यटकों का ध्यान खिंचा बिना नहीं रहा। पहाड़ी ढलानों पर बसे यह खेत प्रकृति और खेती के अद्भुत समन्वय को दर्शाते हैं।