
चीन के शांगहाई शहर में बंड (The Bund) और यूयुआन गार्डन के अलावा, अब साउथ बंड टेक्सटाइल मार्केट भी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। विश्व प्रसिद्ध यात्रा वेबसाइट TripAdvisor पर जारी शांगहाई में ज़रूर घूमने की जगहों की लिस्ट में साउथ बंड टेक्सटाइल मार्केट का स्थान बहुत आगे है। यहां कस्टम-मेड कपड़े सस्ते और उच्च गुणवत्ता वाले हैं। दुकान के मालिक बहुत उत्साहपूर्ण हैं। रोज़ाना तमाम विदेशी पर्यटक कस्टम-मेड सूट और चीनी कपड़े बनवाने आते हैं।