
21 से 22 मार्च तक चीन के शांगहाई शहर के एक प्लाजा में कलाकृतियों के छह सेट पहली बार वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किए गये। उनमें प्रसिद्ध चीनी प्राचीन चित्रकला "छिंगमिंग महोत्सव के दौरान नदी के किनारे" विषय पर आधारित 26.5 मीटर लंबी लेगो की एक वास्तविक दृश्य वाली कलाकृति प्रदर्शित की गई। यह कलाकृति छिंगमिंग महोत्सव के दौरान बियेन नदी के दृश्य को दर्शाती है, जो कई नागरिकों को इसे देखने के लिए आकर्षित करती है।