
रानवू झील चीन के शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के छांगदू शहर के बक्सू काउंटी में स्थित है, जो इंसानी हाथों से गढ़ी गई कला का काम नहीं है, बल्कि हिमनद और समय की संयुक्त रचना है। जब सूरज की रोशनी छिंगहाई-शीत्सांग (तिब्बत) पठार पर मौजूद पतले बादलों से होकर नीलम दर्पण जैसे रानवू नीले के पानी पर पड़ती है, तो ऐसा लगता है कि दुनिया की सारी शांति और शान यहीं इकट्ठा हो। रानवू झील पहाड़ों की गोद में चुपचाप बसी है और एक बिना तराशे नीलम की तरह है, जो मनमोहक चमक के साथ चमक रही है। बर्फ से ढके पहाड़, जंगल, सफेद बर्फ और रानवू झील मिलकर वसंत का खूबसूरत नज़ारा बनाते हैं।
(हैया)