
साशिचेनबू तिब्बती कालीन कारखाना, शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के शाननान शहर की छ्योंगच्ये काउंटी में स्थित है। तिब्बती भाषा में "साशिचेनबू" का अर्थ "पृथ्वी" होता है। यहां तिब्बती कालीन बनाने की पारंपरिक तकनीकों को संरक्षित रखा गया है, और इसके उत्पाद घरेलू और विदेशी जगहों पर दूर-दूर तक बेचे जाते हैं। इस कारखाने में महिला कारीगर पारंपरिक तिब्बती हस्त-गांठ बुनाई तकनीकों का उपयोग करके रंगीन ऊनी धागों को सुंदर पैटर्न वाले तिब्बती कालीनों में बुनती हैं।