
पूर्वी चीन के च्च्यांग प्रांत के चिनह्वा शहर में कारीगर आगामी छिंगमिंग महोत्सव के लिए पारंपरिक हरे चावल के गोलों (छिंगमिंग क्वो) को कलाकृति में बदल रहे हैं। नागदौन, बैंगनी शकरकंद और ड्रैगन फ्रूट आदि का इस्तेमाल कर वे प्रत्येक पकवान को फूलों का आकार दे रहे हैं। यह अनूठी पहल त्योहारी पेशकश को खाने योग्य कला में बदल रही है, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। यह न केवल पारंपरिक व्यंजनों को संरक्षित करने का प्रयास है, बल्कि उन्हें नए जमाने के आकर्षण से जोड़ने का भी एक सशक्त माध्यम बन गया है।