
इन दिनों, चीन की राजधानी पेइचिंग का मौसम बेहतर हो रहा है, और वसंत ऋतु में फूल खिलने लगे हैं। पेइहाई पार्क में खिले आड़ू के फूल पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। यह पार्क पेइचिंग के मध्य क्षेत्र में, निषिद्ध शहर (Forbidden City) के उत्तर-पश्चिम में स्थित है, यह चीन का सबसे पुराना, सबसे अच्छी तरह से संरक्षित और सांस्कृतिक रूप से सबसे समृद्ध शास्त्रीय शाही उद्यान है, और राष्ट्रीय स्तर पर 4ए श्रेणी का पर्यटन स्थल है।