
दक्षिण-पश्चिम चीन के क्वेइचो प्रांत की राजधानी क्वेइयांग शहर में स्थित क्वेइआन नामक चेरी बागान इन दिनों अपने चरम दर्शनीय सीजन में है। करीब 1,600 हेक्टेयर में फैले इस बागान में 7 लाख से अधिक चेरी के पेड़ हैं। बढ़ते तापमान के साथ चेरी के फूल बादलों और गुलाबी आभा की तरह खिलकर मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं। यह लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण बन गई है, जहां लोग वसंत ऋतु की सुंदरता का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।