
चीन के स्छवान प्रांत के दाचोउ शहर में बारिश नमी देती है और हवा गर्म करती है। दाचोउ शहर में बाशान चाय बागान में चाय के पेड़ों में धीरे-धीरे नई कलियां उग आईं हैं। चाय किसान मिंगझ्यान यानी छिंगमिंग त्योहार से पहले चाय की कोमल कलियों को तोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वसंत की चाय की पत्तियों की तोड़ाई, प्रसंस्करण और खरीद के लिये वार्षिक सुनहरा मौसम आ गया है।
(हैया)