
22 फरवरी, 2026 को चीन के सिछुआन प्रांत के छंगदू के दुजियांगयान स्थित यांगथियानवो चौक पर एक पांडा सेल्फी कलाकृति पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गई। विशाल रबर बत्तख के निर्माता, प्रसिद्ध डच कलाकार फ्लोरेंटिजन हॉफमैन द्वारा निर्मित यह कलाकृति 26 मीटर लंबी, 11 मीटर चौड़ी और 12 मीटर ऊंची है, जिसका वजन 130 टन है, और दुजियांगयान में एक नया आकर्षण बन गई है।