
स्थानीय समयानुसार 3 फरवरी को भारत के कोलकाता में 49वां अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला समाप्त होगा। वर्ष 1976 में शुरू हुआ अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला एशिया के सबसे बड़े साहित्यिक कार्यक्रमों में से एक है। यह हर साल कोलकाता में आयोजित होता है, जहां अलग-अलग तरह की किताबें और समृद्ध सांस्कृतिक गतिविधियां लाखों लोगों को आकर्षित करती हैं। इस बार का कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला 22 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित हुआ। इस बार के मेले का विषय देश अर्जेंटीना है।
(हैया)