
28 जनवरी को, 27वें हार्पिन आइस एंड स्नो वर्ल्ड में बर्फ के मूर्तिकारों ने पौधों से बनी रंगीन बर्फ का उपयोग करके मूर्तियां बनाईं, जिससे बर्फ की मूर्तिकला को एक बिल्कुल नया दृश्य अनुभव मिला। बता दें कि हार्पिन आइस एंड स्नो वर्ल्ड की स्थापना 1999 में पूर्वोत्तर चीन के हेलोंगच्यांग प्रांत की राजधानी हार्पिन की सरकार द्वारा सहस्राब्दी के स्वागत वाले कार्यक्रम के उपलक्ष्य में शुरू की गई थी, जो एक बड़े पैमाने की बर्फ और हिम कला परियोजना है। जनवरी 2026 तक, इसका आयोजन 27 बार हो चुका है।