
8 जनवरी को चीन के चिलिन प्रांत के सोंगयुआन में चागन झील बर्फ और हिम मनोरंजन एवं सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव की शुरुआत जोश और उल्लास के साथ हुई। हज़ारों लोगों की मौजूदगी में आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सज गया, जिनकी कलात्मक आकृतियां दर्शकों को मोहित कर रही थीं। पर्यटक इन खूबसूरत पलो को कैमरे में कैद करते दिखे, जिससे पूरा माहौल एक मनमोहक शीतकालीन उत्सव में तब्दील हो गया।