
इन दिनों, पश्चिमोत्तर चीन के कानसू प्रांत के तुनहुआंग शहर में बड़े पैमाने पर निर्मित गुफा शैली का नाटक "तुनहुआंग इन मोशन" का प्रदर्शन जारी है, जो पर्यटकों को तुनहुआंग संगीत और नृत्य के अनूठे आकर्षण से परिचित कराता है। यह नाटक पूरे वर्ष नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है, जिससे सर्दियों के दौरान स्थानीय क्षेत्र में स्थायी प्रदर्शन परियोजनाओं की कमी पूरी हो जाती है और "तुनहुआंग में शीतकालीन पर्यटन" में नई जीवन शक्ति आ जाती है।