
छोंगयांग उत्सव, जिसे डबल नाइंथ फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है, पारंपरिक चीनी कैलेंडर के नौवें महीने की नौवीं तारीख को मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 29 अक्तूबर को पूरे चीन में उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर लोग पहाड़ों पर चढ़ते हैं, गुलदाउदी के फूलों की सुंदरता का आनंद लेते हैं, सुगंधित पाउच बनाते और पहनते हैं, साथ ही पारंपरिक छोंगयांग केक का स्वाद भी लेते हैं। यह त्योहार न केवल प्रकृति की सुंदरता से जुड़ने का अवसर देता है, बल्कि यह बुजुर्गों के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट करने की पारंपरिक भावना को भी सजीव करता है। चीन में यह दिन परिवार, आदर और परंपरा के मिलन का प्रतीक माना जाता है।