चीन और भारत के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू

10:04:54 2025-10-27
स्थानीय समयानुसार 26 अक्टूबर की शाम, इंडिगो एयरलाइंस ने भारत के कोलकाता से चीन के क्वांगचो के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू कीं। यह वर्ष 2020 के बाद से मुख्यभूमि चीन और भारत के बीच पहली सीधी उड़ान है। भारतीय मीडिया के अनुसार, उसी दिन कोलकाता से क्वांगचो के लिए इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान एक एयरबस ए320नियो (A320neo) विमान द्वारा संचालित की गई है, जिसमें 176 यात्री सवार हैं। आने वाले महीनों में भारतीय पक्ष भारत के नई दिल्ली और चीन के शांगहाई या क्वांगचो के बीच उड़ानें फिर से शुरू करने की भी योजना बना रहा है। इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ पीटर एल्ब्स ने कहा कि भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानों के फिर से शुरू होने से दोनों देशों के बीच लोगों और माल का सुचारू आवागमन सुगम होगा, जिससे दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले दोनों देशों के बीच सम्बंध और मजबूत होंगे। (हैया)