धूल के कणों को कम करने के लिए नई दिल्ली में एंटी-स्मॉग तोप वाहन तैनात

15:30:06 2025-10-24
स्थानीय समयानुसार 23 अक्टूबर की सुबह, नई दिल्ली के नगर निगम आयोग (एनडीएमसी) ने शहर में एंटी-स्मॉग तोप वाहन तैनात किये। प्रदूषण कम करने और धूल के कणों को कम करने के लिए, इन एंटी-स्मॉग तोप वाहनों ने नई दिल्ली की मुख्य सड़क कस्तूरबा गांधी मार्ग पर पानी का छिड़काव किया। भारतीय केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण समिति ने बताया कि स्थानीय समयानुसार 23 अक्टूबर की सुबह 10 बजे नई दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई, AQI) लगभग 323 तक पहुंच गया, जिससे यह "बेहद खराब" श्रेणी में आ गया। (हैया)