
पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगच्यांग प्रांत के आर्द्रभूमि क्षेत्रों में इन दिनों प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। शरद ऋतु की सुनहरी धूप में, हजारों की संख्या में सारस,जंगली बतख और अन्य प्रवासी पक्षी दक्षिण की ओर उड़ान भरने की तैयारी में इन जलाशयों में मंडरा रहे हैं। यह दृश्य वाकई में अद्भुत है---आकाश में पक्षियों के झुंड का मनमोहक नज़ारा, जो प्रकृति की असीम सुंदरता की गवाही दे रहा है। स्थानीय संस्थानों द्वारा इन पक्षियों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का विशेष प्रबंध किया गया है। यह प्रवासी मौसम हर साल हेइलोंगच्यांग की इन आर्द्रभूमियों को एक जीवंत प्राकृतिक दृश्य में बदल देता है, जो चीन में पारिस्थितिकी संतुलन और जैव विविधता संरक्षण के सफल प्रयासों को दर्शाता है।