
चीन की राजधानी पेइचिंग के ह्वेइरोउ डिस्ट्रिक्ट में स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्रेट वॉल का च्यानखोउ खंड 11 अक्टूबर को एक अद्भुत रूप में देखा गया। कई दिनों की भारी बारिश के बाद शहर ने स्वच्छ नीला आसमान ओढ़ लिया। सुबह-सवेरे, ग्रेट वॉल की ऊँची दीवारों और आसपास के पर्वतीय इलाकों पर बादलों और कोहरे की परत छा गई, जिससे यह ऐतिहासिक धरोहर किसी रहस्यमय चित्र की तरह दिखने लगी। यह मनमोहक नज़ारा देखने वालों को चीन के समृद्ध इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्वितीय संगम महसूस कराता है।