
चीन में आगामी आठ-दिवसीय राष्ट्रीय दिवस और मध्य-शरद उत्सव अवकाश के दौरान, पूरे देश में लोग 2.36 अरब बार क्रॉस-रीजनल यात्रा करने का अनुमान है, जो प्रतिदिन औसतन 29.5 करोड़ बार यात्रा किया जाएगा। चीनी परिवहन मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि त्योहार से एक दिन पहले यानी 30 सितंबर को यात्री आवागमन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, इसके बाद 1 अक्टूबर को 34 करोड़ से अधिक यात्राओं के साथ चरम पर पहुंचने की संभावना है। लोगों की भीड़ से चीन में मजबूत और जीवन-शक्ति से ओतप्रोत अर्थव्यवस्था दिखाई देगी। बता दें कि चीन में आठ-दिवसीय राष्ट्रीय दिवस और मध्य-शरद उत्सव अवकाश 1 से 8 अक्तूबर तक होगा।