
चीन में पारंपरिक मध्य शरद त्योहार की तैयारियाँ पूरे ज़ोर-शोर से चल रही हैं। इस दौरान, पारिवारिक पुनर्मिलन की भावना को और गहरा करने के लिए युन्नान वन्यजीव पार्क ने एक अनूठी पहल की है। उन्होंने अपने जानवरों के लिए ख़ास तरह के 'मूनकेक' तैयार किए हैं, जिससे वे भी इस त्योहार का आनंद ले सकें। ये मूनकेक जानवरों के स्वास्थ्य और उनकी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
मध्य शरद त्योहार चीन के सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक उत्सवों में से एक है। यह चीनी चंद्र कैलेंडर के अनुसार, हर साल 15 अगस्त की शाम को मनाया जाता है। इस दिन लोग 'मूनकेक' खाते हैं और पूर्णिमा की चाँदनी का आनंद लेते हैं। (हैया)