
दक्षिण-पश्चिम चीन के क्वेइचो प्रांत में स्थित हुआच्यांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज इस रविवार से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसे दुनिया का सबसे ऊँचा पुल माना जाता है। यह पुल आनश्वेन शहर में ल्यूची-आनलोंग एक्सप्रेसवे का अहम हिस्सा है और कुल 2,890 मीटर लंबा है। इसका मुख्य स्पैन 1,420 मीटर का है, जबकि पुल के डेक से नीचे बहने वाली पेइपान नदी तक की ऊँचाई 625 मीटर है।