
दक्षिण पश्चिम चीन के स्छ्वान प्रांत के ल्यांगशान यी स्वायत्त प्रिफेक्चर में स्थानीय लोगों ने इस मंगलवार को लुगुहू नामक झील के आसपास पहले माउंटेन एंड लेक सर्कलिंग उत्सव का आयोजन किया। यह आयोजन न केवल मोसुओ लोगों की हजारों साल पुरानी पारंपरिक रीति-रिवाजों को गहराई से पुनर्जीवित करता है, बल्कि एक अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ बहुलवादी सभ्यताओं के लिए संवाद मंच भी तैयार करता है। यह जातीय अल्पसंख्यक क्षेत्रों में सांस्कृतिक और पर्यटन एकीकरण तथा उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण प्रथा बन गई है।