
चीन के चेजियांग प्रांत के जिन्हुआ शहर में एक खाद्य कार्यशाला में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि वांग लिजुआन और अन्य कर्मचारी मध्य-शरद उत्सव मूनकेक के ऑर्डर पूरे करने में व्यस्त हैं।
चीन का परम्परागत त्योहार मध्य-शरद उत्सव के नज़दीक आने के साथ, हैम, कमल के फूल और जेड खरगोश जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक तत्वों से युक्त रचनात्मक मूनकेक उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय साबित हो रहे हैं। अपनी स्वाद कलियों को संतुष्ट करने के साथ-साथ, उपभोक्ता पारम्परिक पाक संस्कृति के आकर्षण का भी अनुभव कर सकते हैं।