
मध्य चीन के हुनान प्रांत की श्युफ़ू काउंटी में श्वेइफेंगशान नामक पर्वत पर स्थित केबल कार, जो देश की सबसे लंबी अल्पाइन केबल कार है, ने इसी महीने की शुरुआत में निरीक्षण पास कर लिया। जानकारी के मुताबिक इस केबल कार का मार्ग 7,600 मीटर लंबा है और इसकी ऊर्ध्वाधर ऊंचाई 1,158.5 मीटर है। यह दुनिया की सबसे लंबी अल्पाइन केबल कार है। बता दें कि इसमें 114 आठ-सीटर केबिन हैं, जिनकी अधिकतम परिचालन गति 6 मीटर प्रति सेकंड है और प्रति घंटे एक दिशा में इसकी क्षमता 1,200 लोगों की है।