
चीनी इंजीनियरों ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम चीन के क्वेइचो प्रांत के आनशुन शहर में स्थित हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज पर भार क्षमता के परीक्षण के लिए लोडेड डंपरों को पुल में खड़ा किया। फिलहाल ब्रिज की भार क्षमता की जांच पूरी हो चुकी है और ब्रिज पर यातायात भी जल्द ही शुरू होले वाला है। बता दें कि ब्रिज के डेक और नीचे बेइफान नदी के बीच 625 मीटर की ऊंचाई के साथ यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बन जाएगा।