
हाल ही में रूस के मॉस्को में अलेक्जेंडर चुसोव नामक एक युवा ने अपने बगीचे में एक विशाल कद्दू उगाया है। जिसने रूस में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल इस सुपरसाइज़ कद्दू का वजन 834 किलोग्राम है, जो लगभग एक छोटी कार के आकार के समान है, वर्तमान में यह कद्दू बढ़ रहा है। इससे भी अधिक रोचक बात यह है कि उन्होंने पिछले वर्ष का अपना रिकार्ड तोड़ दिया। क्योंकि पिछले साल उन्होंने 817 किलोग्राम वजन का एक विशाल कद्दू उगाया था।