
21 जुलाई को ली गई तस्वीरों में पूर्वी चीन के च्यांगसू प्रांत के नानथोंग शहर में नानथोंग हाई-स्पीड रेलवे स्टेशन के निर्माण का काम पूरे ज़ोरों पर दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, यह हाई-स्पीड रेलवे स्टेशन शांगहाई-छोंगछिंग-छंगतु हाई स्पीड रेलवे परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बता दें कि शांगहाई-छोंगछिंग-छंगतु हाई स्पीड रेलवे की कुल लंबाई करीब 2,100 किलोमीटर है, जो शांगहाई, नानचिंग, हफ़ेइ, वुहान, छोंगछिंग और छंगतु समेत कई बड़े-बड़े शहरों को ज़ोड़ता है। रेलवे नेटवर्क को 350 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका पूरा होने के बाद शांगहाई से छंगतु तक की रेल यात्रा लगभग 8 घंटे की रह जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्रीय परिवहन के एकीकृत विकास और यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा में उच्च गुणवत्ता वाले एकीकृत विकास में बढ़ावा मिलेगा।