
उत्तरी चीन के हपेई प्रांत के थांगशान शहर की छ्यानशी काउंटी में सोमवार की सुबह बारिश के बाद चीन की महान दीवार का युमूलिंग खंड एक शानदार और खूबसूरत नज़ारा पेश कर रहा था। ड्रोन द्वारा ली गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुबह की रोशनी में युमूलिंग खंड के ऊपर घना कोहरा छाया हुआ है, जो ऐतिहासिक दीवार को एक शानदार और मनमोहक रूप दे रहा है।