
मध्य चीन के हुनान प्रांत में स्थित लियुयांग शहर, अपने आतिशबाजी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। देश में 'आतिशबाजी की राजधानी' के तौर पर प्रसिद्ध इस शहर की अर्थव्यवस्था पहले पूरी तरह से पटाखा निर्माण पर टिकी हुई थी। लेकिन अब आतिशबाजी शो ने इस शहर को पर्यटन क्षेत्र में एक नयी पहचान दी है। हाल के वर्षों में लियुयांग शहर रचनात्मक आतिशबाजी शो के आयोजन के साथ पर्यटकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य बनकर उभरा है। ताज़ा आकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में लियुयांग शहर में कुल मिलाकर 26 रचनात्मक आतिशबाजी प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसे 15 लाख से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किए गए हैं।