
जून का महीना आते ही तापमान बढ़ने के साथ चीन के पार्कों में नई जान आ जाती है। जून का महीना उन फूलों के लिए खास होता है जो गर्म मौसम में खिलते हैं। हाल के दिनों में दक्षिण पश्चिम चीन के क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी नाननिंग शहर के कई पार्कों में कमल के फूल पूरी तरह से खिल गए हैं, जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।