
दक्षिण-पश्चिम चीन के क्वेइचो प्रांत में स्थित ल्यूपानश्वेइ शहर में पेइपानच्यांग नदी पर थ्येनमन ग्रैंड पुल का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में ली गई तस्वीरों में साफ़ दिख रहा है कि पुल का निर्माण कार्य पूरे जोरों पर है। यह पुल क्वेइचो प्रांत में आनशुन-पानचोउ एक्सप्रेसवे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसकी कुल लंबाई 1,553 मीटर होगी। बता दें कि ब्रिज के डेक और नीचे पेइपानच्यांग नदी के बीच की ऊँचाई 560 मीटर से अधिक है, जो कि लगभग 200 मंजिला इमारत की ऊंचाई के बराबर है। इस ब्रिज को 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है।