
हाल ही में, चीन के शांगहाई के केंद्रीय शहरी जिले में पहला अनुकूलित निम्न-ऊंचाई वाला पर्यटन मार्ग ग्लोबल हार्बर से शुरू हुआ, जो शांगहाई स्टेडियम, लुपु ब्रिज, नानपु ब्रिज, लुच्याचुई और यांगपु ब्रिज आदि शांगहाई के प्रमुख प्रतिष्ठित आकर्षणों से गुजरते हुए मूल मार्ग पर वापस लौटा। इस पर्यटन मार्ग के माध्यम से पूरी उड़ान में लगभग 15 मिनट का समय लगा। यह शांगहाई के केंद्रीय शहरी जिले में पहले अनुकूलित निम्न-ऊंचाई वाले पर्यटन मार्ग के आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है।
यह मार्ग शांगहाई ग्लोबल हार्बर द्वारा शुरू किया गया शांगहाई में पहला अनुकूलित निम्न-ऊंचाई वाला मार्ग है, जो हवाई परिप्रेक्ष्य से शांगहाई शहर के दर्शनीय स्थलों के अनुभव का पुनर्निर्माण करता है और नागरिकों व पर्यटकों को विविध निम्न-ऊंचाई वाले सांस्कृतिक व पर्यटन विकल्प प्रदान करता है।
(हैया)