युन्नान प्रांत में इंटरनेशनल ट्विंस फेस्टिवल मनाया गया

16:28:13 2025-05-07
हाल के दिनों में दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत की मोच्यांग काउंटी में धूमधाम से 19वां इंटरनेशनल ट्विंस फेस्टिवल मनाया गया। इस वर्ष के फेस्टिवल की थीम 'ट्विंस बिकम द ब्रिज एक्रॉस कलचर' पर आधारित थी। कार्यक्रम में भारत, चीन, अमेरिका, इंग्लैंड, मलेशिया, नाइजीरिया, घाना, युगांडा, नेपाल, श्रीलंका सहित 20 देशों और क्षेत्रों के 1000 से अधिक जुड़वां लोगों ने हिस्सा लिया।