
20 अप्रैल, 2025 को 16वां संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में दक्षिणी चीन के फूच्येन प्रांत की राजधानी फ़ूचो में एक थीम वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान, चीनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों के प्रदर्शन में चीन में पढ़ रहे विदेशी विद्यार्थियों ने कई अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों का अनुभव किया, जिनमें फ़ूच्येन के छ्य्वानचो शहर में कठपुतली शो, निंगते शहर की थ्वोरोंग काउंटी में पेपर काटिंग, फ़ूचो शहर के शोउशान जिले में पत्थर नक्काशी, सानमिंग शहर की निंगहुआ काउंटी में वुडब्लॉक प्रिंटिंग आदि शामिल हैं।