
पेइचिंग समय के अनुसार 10 अप्रैल को, चीन के हेना प्रांत के शिनयांग शहर में वसंतकालीन चाय की तुड़ाई व उत्पादन का चरम मौसम आया है। शिनयांग में चाय के बागानों और चाय कंपनियों की उत्पादन कार्यशालाओं में, चाय किसान और कर्मचारी शिनयांग माओच्यान चाय बनाने में व्यस्त हैं। शिनयांग माओच्यान चाय एक जैविक हरी चाय है, जो चीन की शीर्ष दस प्रसिद्ध चायों में से एक है।
(हैया)