
जापान में 2025 ओसाका विश्व एक्सपो का शुभारंभ 13 अप्रैल को होने जा रहा है। इस बड़े आयोजन से ठीक पहले अप्रैल के पहले सप्ताह में, कावासाकी ने एक अनोखा और भविष्यदर्शी कदम उठाते हुए चार पैरों वाला रोबोटिक शेर पेश किया है। यह रोबोटिक शेर न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि इसकी सबसे खास बात यह है कि लोग इस पर सवारी भी कर सकते हैं।