
चीन के शांगहाई शहर में 8 अप्रैल को 91वां अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण मेला (सीएमईएफ) शुरू हुआ। यह मेला चिकित्सा क्षेत्र की नई तकनीकों और उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच है। इसमें लगभग पांच हजार कंपनियाँ हिस्सा ले रही हैं, जो अपने साथ हजारों उन्नत चिकित्सा प्रौद्योगिकी उत्पाद लेकर आई हैं।