
हाल ही में चीन के छेग्दू राष्ट्रीय कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी केंद्र ने अपने दम पर 20 मंजिला मानवरहित ऊर्ध्वाधर संयंत्र कारखाना तैयार किया है। यह एक ऐसी आधुनिक कृषि प्रणाली है जो खास सुविधाओं में सटीक पर्यावरण नियंत्रण के जरिए साल भर फसलें उगा सकती है। इस तकनीक का इस्तेमाल शहरों के अलावा गोबी रेगिस्तान और बंजर जमीनों पर अनाज और सब्जियाँ उगाने के लिए किया जा सकता है। इससे भविष्य में शहरों और बंजर इलाकों में खाद्य आपूर्ति की समस्या हल करने के साथ-साथ कृषि योग्य जमीन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
(हैया)