
ये तस्वीरें 6 अप्रैल को पूर्वी चीन के च्यांगसू प्रांत के यांगचो शहर में ड्रोन से ली गई हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि छिंगमिंग त्योहार के तीन दिवसीय छुट्टी के दौरान यांगचो शहर के स्लेन्डर वेस्ट लेक दर्शनीय क्षेत्र पर सैलानियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। बता दें कि 4 अप्रैल को चीनी परंपरागत छिंगमिंग त्योहार था। इसके अवसर पर 4 से 6 अप्रैल तक पूरे चीन में 3 दिन की राष्ट्रीय छुट्टी थी। इसके दौरान बड़ी संख्या में चीनी लोग वसंत ऋतु की हरियाली का आनंद लेने के लिये बाहर निकले थे।