
2025 चुहाई जायंट पतंग शो 30 मार्च को दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के चुहाई शहर में शुरू हुआ। जिसमें लोग वसंत के अच्छे मौसम का लाभ उठाते हुए अलग-अलग प्रकार की जायंट पतंगबाजियों का लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि चीन में पतंग उड़ाना चीनी सभ्यता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। चीन में राजधानी पेइचिंग, थ्येनचिन, शानतोंग प्रांत और च्यांगसू प्रांत में पतंगबाजी बहुत ज्यादा लोकप्रिय है।