
20 मार्च को स्थानीय समय के अनुसार, विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर भारत की राजधानी नई दिल्ली में एमएएमसी कॉलेज में छह मोबाइल डेंटल क्लीनिक शुरू किए गए। इन क्लीनिकों को शुरू करने का मकसद भारत में लोगों तक दांतों और मुंह की सेहत से जुड़ी सेवाएं आसानी से पहुंचाना है। यह कदम देश में मौखिक स्वास्थ्य देखभाल को बेहतर करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। इन मोबाइल क्लीनिकों के जरिए उन इलाकों में भी मदद पहुंचाई जा सकेगी, जहां सामान्य स्वास्थ्य सुविधाएं कम हैं। इस पहल से उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने दांतों की देखभाल कर सकेंगे और मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
(हैया)