
हाल के दिनों में पूर्वी चीन के च्यांगसू प्रांत के ह्वेईआन शहर की चिनहु कांउटी में किसान अच्छे मौसम का लाभ उठाते हुए कमल की जड़ों की कटाई करने के काम में जुटे हुए हैं, ताकि बाजार में कमल की जड़ों की मांग की आपूर्ति की जा सके। दरअसल, हाल के वर्षों में चिनहु कांउटी में स्थानीय किसानों ने अपने भौगोलिक लाभों का फायदा उठाते हुए बड़े पैमाने पर कमल की जड़ों के रोपण उद्योग को विकसित किया है। इस पहल से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि हुई है, जो गांवों के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।