
मंगलवार यानी 4 मार्च को पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत की राजधानी हांगचो शहर की छुनआन कांउटी के पहाड़ी इलाके में सूर्य के चारों ओर रंगीन इंद्रधनुष का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस नजारे को स्थानीय लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया है। बता दें की सूर्य के चारों ओर इंद्रधनुषी चक्र एक तरह की वायुमंडलीय ऑप्टिकल घटना है। इसे‘22 डिग्री गोलाकार प्रभामंडल’भी कहा जाता है। क्योंकि सूर्य या चांद के चारों ओर बनने वाले इस गोले की त्रिज्या लगभग 22 डिग्री होती है। ये तब देखा जाता है जब सूर्य या चांद की किरणें बादलों में मौजूद हेक्सागोनल बर्फ़ के क्रिस्टल के माध्यम से विक्षेपित या अपवर्तित हो जाती हैं।