
जैसे-जैसे वसंत ऋतु की शुरूआत में तापमान बढ़ता है, वैसे पूर्वोत्तर चीन के तमाम इलाकों में जमी हुई नदियां और झीलें पिघलने लगती हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि मार्च की शुरूआत में पूर्वोत्तर चीन के लियाओनिंग प्रांत के शेनयांग शहर में जमी हुई हुनह नदी धीरे-धीरे पिघल रही है। नदी पर बने पुल और पिघलते ग्लेशियर एक शानदार दृश्य बनाते हैं।