
दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में स्थित चाओथोंग शहर की स्वेइच्यांग काउंटी में चिनशाच्यांग नदी पर शीनशी चिनशाच्यांग पुल का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में ली गई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि पुल का निर्माण कार्य पूरे जोरों पर है। यह पुल युन्नान प्रांत की स्वेइच्यांग काउंटी को सछ्वान प्रांत की फिंगशान काउंटी से जोड़ेगा, जिसकी कुल लंबाई 1,867 मीटर होगी। निर्माण पूरा होने के बाद यह पुल दोनों काउंटियों के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगा, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
यह पुल न केवल युन्नान और सछ्वान प्रांतों के बीच परिवहन को सुगम बनाएगा, बल्कि दक्षिण-पश्चिमी चीन के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके जरिए दोनों प्रांतों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा।