
23 फ़रवरी की रात, चीन के फ़ुच्येन प्रांत के फुथ्येन शहर के बैथांग टाउन स्थित यांगवेई गांव में पारंपरिक लोक गतिविधि 'छोंगहुआ' का आयोजन हुआ। यह अनूठी लोक परंपरा लोगों की समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ जुड़ी हुई है। 'छोंगहुआ', जिसका अर्थ है "आतिशबाज़ी खाना", एक साहसिक और रोमांचक प्रदर्शन है। जलती हुई आतिशबाज़ियों से उठने वाली चिंगारियों के बीच कलाकार बिना शर्ट के खड़े रहते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्हें कोई नुकसान नहीं होता। यह नज़ारा देखने वालों के लिए रोमांच और आश्चर्य से भर देने वाला होता है।